मुंबई
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ से पहले ‘कबीर सिंह’ बनाया था, जो सुपरहिट हुई थी। एनिमल और कबीर सिंह में रणविजय जैसा ही किरदार कबीर का था।
रणविजय अपने पिता को लेकर दुनिया जलाने को आतुर थे तो दूसरी तरफ ‘कबीर सिंह’ अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पॉजेसिव था। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के प्रमोशन में लगे हुए है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो कबीर सिंह के रूप में एनिमल पार्क का हिस्सा होंगे। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए शाहिद ने कहा, उन्हें कबीर सिंह और रणविजय के एक साथ आने का विचार बहुत ही असंभावित लगता है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक हैं लेकिन कबीर और रणविजय को एक साथ लाना आसान नहीं है। शाहिद कपूर ने कहा, अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह बहुत अच्छा होगा लेकिन क्या यह व्यावहारिक रूप से संभव है? क्या यह संभव है? इसे कौन लिखेगा? यह कब होगा? बहुत सारी व्यावहारिक चीजें होती हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में एनिमल पार्क को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा कि, संदीप रेड्डी वांगा के पास एक या दो सीन तैयार हैं, जो उन्होंने मुझे सुनाए और वे बहुत रोमांचक हैं।
रणबीर ने आगे बताया था कि, पार्ट एक की सफलता के कारण उसमें और भी गहरे और अधिक जटिल स्तर तक जाने का आत्मविश्वास और साहस है। वह कुछ भी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि मेकर्स एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं। बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा। ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद एक रोबोटिक्स इंजीनियर की भूमिका निभाते हैं जो कृति के किरदार सिफ्रा, एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) महिला रोबोट से प्यार कर बैठता है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। इसके गाने लोग काफी पसंद कर रहे है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

