रायपुर.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फावरी को अंतरिम बजट पेश किया। इसमें केंद्रीय बजट में मितानिनों के लिए पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी शामिल है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके जन हितैषी योजनाओं की सराहना की है। इस साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मितानिनों ने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के लिए पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत देने का निर्णय लिया गया, इस योजना का लाभ मितानिन, ब्लाक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, प्रशिक्षक और एरिया कोआर्डिनेटर आदि उठा सकते हैं। इससे सभी मितानिनों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया और कई घोषणाएं भी कीं। बजट भाषण के दौरान सरकार ने आशा वर्कर्स (मितानिन) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ कवर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड करने का उल्लेख भी बजट में किया गया है। आने वाले समय में आशा वर्कर्स (मितानिन) को भी सरकार की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

