मुंबई
रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘रामायण’ भी है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। रिपोर्ट की मानें तो, यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। नितेश तिवारी मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। 60 दिनों तक मुंबई में इसकी शूटिंग करने के बाद रणबीर लंदन शेड्यूल के लिए निकल जाएंगे। वहां भी मेकर्स करीबन 60 दिनों तक फिल्म शूट करेंगे। चर्चा है कि लंदन में फिल्म के लंका पोर्शन की शूटिंग की जाएगी। लंदन शेड्यूल में रणबीर को साउथ के सुपरस्टार यश भी जॉइन करेंगे।
सनी देओल निभाएंगे हनुमान का किरदार
दूसरी तरफ फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इसमें सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने हामी भर दी है। वो हनुमान का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सनी मई 2024 से इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, फिल्म के फर्स्ट पार्ट में सनी का गेस्ट अपीयरेंस ही होगा पर इसके सेकेंड और थर्ड पार्ट में स्क्रीन पर उनका पूरा प्रेजेंस होगा। नितेश तिवारी इस फिल्म का तीन पार्ट में बनाएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। वहीं विभीषण के रोल के लिए मेकर्स साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति से चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा लारा दत्ता को कैकयी का रोल करने के लिए आॅप्ट किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

