एसकेपी कॉलोनी के पास खंडहर मकान में लहूलुहान मिला युवक

मध्य प्रदेश राज्य

एसकेपी कॉलोनी के पास खंडहर मकान में लहूलुहान मिला युवक

हत्या हत्या के इरादे से हमला की आशंका, घायल की हालत नाजुक, जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार

 कटनी

उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे स्थित एसकेपी कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा मकान में बीती रात एक युवक लहूलुहान हालत में मिला है। उसके मुंह से खून बह रहा था और जबड़ा पूरी तरह से टूटा हुआ है। पुलिस ने घायल युवक को सघन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैगवां निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र मरावी पिता जवाहर मरावी बरगवां स्थित अजय फूड इंडस्ट्रीज में काम करता है।

बताया जाता है कि सत्येन्द्र मरावी रविवार को उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे स्थित एसकेपी कॉलोनी में एक खंडहरनुमा मकान में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के साथ कोई घटना हुई है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने स्टाफ को जिला चिकित्सालय रवाना किया लेकिन युवक के होश में नहीं आने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। रेल थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने बताया कि युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना के बारे में जानकारी सामने आ पाएगी, फिलहाल जीआरपी अपने स्त्रोतों से घटना के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry