डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, बोले-खेल परिसर बनने से निखरेंगी प्रतिभाएँ

छत्तीसगढ़ रायपुर

मुंगेली.

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान साव ने कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही खेल परिसर बनाया जाएगा ताकि यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है।

जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने मद्कूद्वीप में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 5100 रुपए और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। साव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अम्बालिका साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry