रायसेन के पास हादसा तेज रफ्तार कार ने 9 राहगीरों मारी टककर, कई गंभीर

मध्य प्रदेश राज्य

 रायसेन

रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। फिर गुमटी में चाय पी रहे लोगों को उड़ाते हुए 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों के पैर धड़ से अलग हो गए।

धड़ से अलग होकर20 फीट दूर गिरे पैर

जानकारी के अनुसार रायसेन में तेज रफ्तार एंडेवर कार ने पहले मोटर साईकल सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद फिर गुमठी में चाय पी रहे लोगों को उड़ाया। इस घटना में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है ​इसमें कई लोगों के पैर धड़ से अलग हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घायलों के पैर धड़ से अलग होकर 20 फीट की दूरी तक गिरे हैं।
   खंती में जाकर पलटी कार

पुलिस के अनुसार तेज बेकाबू कार पलटकर खंती में जा पलटी है। इस इस भीषण हादसे में 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। है।
   पांच लोगों को भोपाल रैफर

पैर कटकर अलग हुये चार घायलों सहित एक और के साथ कुल पांच लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। बाकी चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
   घायलों की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार जिन गंभीरों को भोपाल रेफर किया गया है उन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना रायसेन-विदिशा रोड पर ग्राम कटारिया के सामने की है।

 

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry