ABVP के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, राजस्थान यूनिवर्सिटी में दुष्कर्म के आरोपी को डीन बनाने का कर रहे विरोध

राज्य

जयपुर.

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुआ है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। दरअसल आज धरने का तीसरा दिन था। पुलिस ने आते ही लाठीचार्ज कर दिया।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तीन दिनों से विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा स्कूल ऑफ़ सोशल साइंस में दुष्कर्म के कथित आरोपित प्रो. ओम मेहला को डीन नियुक्त करने के विरोध में एवं अन्य शैक्षणिक संबंधित 11 सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी।

इन कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। जिसमें छात्र बुरी तरह से घायल हुए हैं। आरोप है कि सरकार के इस तानाशाही रवैए से स्पष्ट दिखता है कि सरकार छात्रों के आवाज़ से डर रही है एवं इनके आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मानना है कि इस प्रकार के प्रयासों से राजस्थान सरकार छात्रों की आवाजों को दबाने का काम कर रहीं है।जिससे विद्यार्थी परिषद डरने वाला नहीं है। विद्यार्थी परिषद नेसरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। एबीवीपी के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना यह दिखाता है कि सरकार किस प्रकार से छात्रों की आवाजों को उनकी मांगों को दबाने का काम कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry