देर रात घूमने वाले और शराबियों की लगाई क्लास, एसपी अभिषेक पल्लव का दिखा पुराना रूप

छत्तीसगढ़ रायपुर

कबीरधाम /रायपुर.

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार छत्तीसगढ़ में पुलिस कार्रवाई करती रहती है। पुलिस के इसी अभियान के तहत कबीरधाम जिले में एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर बैठकर शराब पीने वाले, नशे में गाड़ी चलाने वाले और देर रात तक शहर में घूमने वालों के ऊपर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को कबीरधाम पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरिया, कवर्धा, पांडातराई समेत कई थाना की पुलिस ने आउटर एरिया में आवारा लोगों की क्लास लगाई है।

पुलिस ने ऐसे लोगों से इस तरह की गलतियों पर सार्वजनिक उठक बैठक कराकर छोड़ दिया है। कबीरधाम जिले के एसपी अभिभेक पल्लव के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए शराबियों के ठिकाने में कार्रवाई की है। सार्वजनिक जगहों पर बैठकर शराब पीने वाले और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की क्लास लागते हुए उन्हें उठक बैठक कराई है। वहीं पुलिस ने शराब पीने वालों से कचरे की साफ सफाई कराई है। शहर के आउटर में देर रात तक घूमने वालों की खुद सड़क पर उतर कर एसपी अभिषेक पल्लव क्लास लगाई है। एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि शहर में किसी भी तरह से कानून तोड़ने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक-युवती और प्रेमी जोडे़ बैठे रहते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। कभी भी शहर में अपराध हमेशा सुनसान इलाकों पर ही होता है। अक्सल इलाकों पर अपराधिक घटनाएं नशे में ही होती हैं, अपराधिक तत्व अकसर इन जगहों पर घूमते रहते हैं। पल्लव ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने इन जगहों पर दबिश दी है। फिलहाल इन जगहों पर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry