दौसा/जयपुर.
नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी व मुख्य यजमान मदनलाल मुरारीलाल बेवाल पापड़दा वालों ने पूजन कर शोभायात्रा को सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना किया। शोभायात्रा गुप्तेश्वर सर्किल, शिव सर्किल, लालसोट रोड, रामकरण जोशी स्कूल, गणेश मंदिर, नया कटला, मानगंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस बीच जगह-जगह लोग शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते नजर आए।
शोभायात्रा के साथ रथ में सवार श्याम प्रभु के दरबार की आरती उतारकर लोगों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। शोभायात्रा में शाही लवाजमे के साथ 108 रामायण की पोथियां लिए पुरुष चल रहे थे। भक्तों के हाथों में श्याम ध्वज पताकाएं थीं। साथ ही हजारों महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल हुईं। श्याम मंदिर चरण धाम पर फाल्गुनी मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। शोभायात्रा में अजय शर्मा, राजू महरवाल, दीक्षा राठौड़, प्रिंस खंडेलवाल, राजू राठौड़, नीतू खंडेलवाल एवं राजू खंडेलवाल के भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य यजमान सत्यनारायण और पंकज रावत ने कलाकारों का स्वागत किया। पाटोत्सव के दौरान श्याम मंदिर चरण धाम पर आकर्षक सजावट की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

