President Murmu: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने दौसा पहुंची राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य

दौसा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर हैं। वे मंगलवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। यहां से बुधवार को रवाना होकर दौसा पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगी। इसे लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रहीं थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर बालाजी मंदिर की विशेष  सजावट की गई है। मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

शिव परिवार, हनुमानजी और समुद्र मंथन समेत कई झांकियां भी मंदिर परिसर में  सजाई गई हैं। इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बालाजी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के 1200 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के बीच में पड़ने वाले कुछ रास्तों को सील भी कर दिया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल किया है। बुलेट प्रूफ गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से लेकर बालाजी मंदिर तक रिहर्सल कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से लेकर बालाजी मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। रिहर्सल के दौरान कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री भी बंद कर दी गई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry