धौलपुर.
जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई मासूम मीनेश (15) पुत्री आसाराम लोधा ने बताया कि उसका पिता महाराष्ट्र में एक टायर फैक्ट्री में काम करता है। पिता के बाहर होने के चलते वह अपनी छोटी बहन मन्नो (12) पुत्री आसाराम के साथ कमरे में लकड़ी के तख्त पर सो रही थी। जिसके पास में उसकी मां और भाई भी सो रहे थे।
घायल ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे अचानक छत की पट्टी टूट कर गिर गई। पट्टी टूटकर तख्त पर सो रही दोनों मासूम के ऊपर जा गिरी। जिस हादसे में छोटी बहन मन्नो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन मीनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से मृतक किशोरी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना को लेकर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया मकान की छत ढहने से हादसा हुआ है। घटनास्थल का पुलिस ने मौका मुआयना किया है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उधर घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
घटना से मच गई चीख पुकार
गुरुवार तड़के अचानक गांव मांगरोल में मकान की छत धराशाई होने से चीख पुकार मच गई। सुबह लोग गहरी नींद में सो रहे थे। हादसे एवं चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण निजी स्तर पर छत के मलबे को हटाकर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू किया। उधर घटना के बाद परिजन प्रशासन से उचित मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

