दिल्ली में लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र लेने जा रहे बीजेपी पदाधिकारीऔर नेता

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रदेश भाजपा के 900 के लगभग नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दो दिन दिल्ली में लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र लेने जा रहे हैं। जीत का मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे।  दिल्ली में भाजपा के  राष्टÑीय अधिवेशन की बैठक 17 और 18 फरवरी को होगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उनकी पूरी कैबिनेट भी इसमें शामिल होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों, विधायक भी अधिवेशन में शामिल होंगे। प्रदेश के लोगों की व्यवस्था के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों का एक दल गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गया है। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, वे लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे पार्टी अधिवेशन में देश भर से भाजपा के हजारों नेता शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र देंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।  राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक 18 फरवरी को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी।
 

अधिवेशन में ये होंगे शामिल
राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, सांसद (राज्यसभा और लोकसभा), विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी, कोर समिति, अनुशासन समिति वित्त समिति, चुनाव समिति के सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे।  इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया-आईटी संयोजक, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक को भी बुलाया गया है।  बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry