पटना
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे।
नीतीश कुमार दोबारा आएंगे, तो देखेंगे
सीएम नीतीश कुमार के ‘इंडिया’ में वापसी पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो दोबारा आएंगे, तो देखेंगे। पत्रकारों ने जब यह पूछा कि नीतीश कुमार को दोबरा मौका देंगे, उनके लिए दरवाजा खुला है, तो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दरवाजा खुला ही रहता है।
आरजेडी-जेडीयू के फिर साथ आने की चर्चा हुई शुरू
नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव के इस बयान से एक बार फिर दोनों के साथ आने को लेकर कयास लगाये जा रहे है। राजनीति के जानकार बताते है कि लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से दोनों पार्टियां साथ आ सकती है। नीतीश अपने सांसदों के दवाब में एनडीए की ओर गए है। नीतीश और उनके सांसदों को इस बात का संदेह था कि उनकी संख्या इंडिया गठबंधन के साथ रहने पर घट सकती है, जबकि एनडीए के साथ जाने पर उनके सांसद अच्छी संख्या में जीतकर आ सकते है।
विधानसभा में लालू-नीतीश की गर्मजोशी से हुई थी मुलाकात
लालू और नीतीश के बीच गुरुवार को विधानसभा परिसर में भी मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों नेता एक दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिले थे। नीतीश ने लालू के कंधे पर हाथ रखा और हालचाल जाना। वही पास खड़े तेजस्वी यादव से मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार ने बात की। बगल में खड़ी राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन टूटने के बाद पहली बार मुलाकात में किसी तरह की तल्खी नहीं देखी गई थी, जो आमतौर पर गठबंधन टूटने पर दिखाई देता है। तेजस्वी यादव भी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश कुमार को बहुत तीखा हमला नहीं किया था। उन्होने कहा था कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक है और रहेंगे, उन्होने इशारे इशारे में कहा था कि अगर कोई दिक्कत होगी तो हम है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

