छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाऐं 23 अप्रैल से 4 मई 2024 तक

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2024 दिनांक 23 अप्रैल 2024से प्रारंभ होगी। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाऐं 4 मई 2024 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है। राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 23 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 25 अप्रैल को विज्ञान, 27 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 29 अप्रैल को गणित, 1 मई को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य संस्कृत, 2 मई को सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे। हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 23 अप्रैल को सामान्य हिन्दी/सामान्य अंग्रेजी, 25 अप्रैल को भूगोल, रसायन, लेखा शास्त्र, 27 अप्रैल को अर्थ शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, 29 अप्रैल को राजनीति शास्त्र, 1 मई को विशिष्ट उर्दू, 2 मई को समाज शास्त्र, 4 मई को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन के पर्चे होंगे।

उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा के तहत 23 अप्रैल को नस्र व तारीख उर्दू, 25 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी, 27 अप्रैल को जनरल साइंस , समाजी उलूम व हिन्दी, 29 अपै्रल को नज्म ,इन्शा व कवायद उर्दू तथा उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा के अंतर्गत 23 अप्रैल को तारीख अदब उर्दू व समाजी उलूम, 25 अप्रैल को नस्र उर्दू व कवायद उर्दू, 27 अप्रैल को नज्म उर्दू व तजुर्मा निगारी, 29 अपै्रल को सामान्य अंग्रेजी तथा 1 मई को जनरल साइंस, इंशा व हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry