खेत में छुपे जरख ने किया महिला पर हमला, चारा लेने गई थी, 30 मिनट तक लड़ी

राज्य

भरतपुर.

भरतपुर के बयाना थाना इलाके में एक महिला पर जरख ने हमला कर दिया। महिला खेत पर चारा लेने गई थी। इस दौरान खेतों में जरख छुपकर बैठा था। जैसे ही जरख ने महिला पर हमला किया, महिला ने खुद को काफी बचाने की कोशिश की। महिला जरख से करीब 30 मिनट तक लड़ती रही। जरख ने अपने नुकीले दांतों से महिला को कई जगह काटा। इस दौरान वहां से एक व्यक्ति निकल रहा था, उसने महिला की चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा।

उसके बाद मौके पर ग्रामीणों को बुलाया, तब जाकर जरख महिला को छोड़कर भागा। मामला बयाना तहसील के धुरेरी गांव का है। घायल महिला जगवती ने बताया कि उसने गांव के किसानों से बटाई पर खेत ले रखे हैं। वह खेत पर चारा लेने और फसल को देखने के लिए गई थी। इस दौरान फसल में छुपकर एक जरख बैठा हुआ था। उसने जैसे ही महिला को देखा तो, उसने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जरख महिला के मुंह को खाना चाह रहा था। लेकिन, जगवती ने जरख को काफी रोका तब जरख ने जगवती के दोनों हाथ अपने मुंह में ले लिए और वह लगातार महिला को जगह जगह से काटता रहा। जगवती भी जरख से लगातार लड़ती रही। करीब 30 मिनट बाद गांव का एक व्यक्ति खेत से निकल रहा था। उसने जगवती की चिल्लाने की आवाज सुनी तो खेत पर पहुंचा। जरख को देख व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई की, वह जगवती को बचा ले, जिसके बाद उसने गांव के पूर्व सरपंच भाग सिंह को फोन किया। तब भाग सिंह ग्रामीणों को लेकर खेत पर पहुंचा। तब लोगों को देख जरख जगवती को छोड़कर भागा। महिला को तुरंत बयाना अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry