लंबी
पंजाब में किसानों के धरने को आज पांचवा दिन है। केंद्र के खिलाफ उनका दिल्ली चलो आंदोलन अभी भी जारी है। चंडीगढ़ में तीन बार हुई मीटिंग में भी केंद्रीय मंत्री किसानों की मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकाल पाए हैं। इसके बाद किसान अब किसानों का धरना भी चालू है।
टोल कंपनी को हुआ लाखों का नुकसान
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानी मांगों को लेकर शनिवार को माहूआना में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर सुबह दस बजे धरना लगा दिया। इस दौरान सभी वाहन बिना पर्ची के गुजरे। टोल कंपनी को इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, किसान नेताओं ने की निंदा
किसान नेता गुरतेज सिंह खुड्डियां,नछत्तर सिंह चन्नू,गुरदेव रोड़ांवाली, सुखदेव सिंह,गुरसेवक आधनियां, दविंदर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार लागू करने की बजाए हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।
किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। जिसके रोष स्वरुप उन्हें टोल प्लाजों पर धरना लगाना पड़ रहा है। बता दें कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर गांव वड़िंग में स्थित टोल प्लाजा पहले से ही किसानों ने बंद कर रखा है। किसानों का धरना रविवार शाम छह बजे तक चलेगा। इस मौके पर भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

