नई दिल्ली
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कल से मौसम बदलने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, ओले, तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 फरवरी से 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने वाली है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक बारिश होगी।
ठंड के बाद धीरे-धीरे गर्मी का मौसम भी आ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान इस समय 10-14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज मिनिमम टेम्प्रेचर 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं, उत्तराखंड में 19 और 20 को बर्फबारी और बारिश होगी। जम्मू डिविजन और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फवरी, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को ओले पड़ने वाले हैं।
वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में 20-22 फरवरी तक बारिश होगी। इसके अलावा, पंजाब में 18-21 फरवरी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी, उत्तरी राजस्थान में 19 और 20 फरवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20-22 फरवरी के बीच बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने वाली हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में 19 और 20 फरवरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को ओले भी गिरने वाले हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

