सात फेरों के बाद दूल्हे को आई मिर्गी, ससुराल वालों को लगा झटका, पति की हरकतें देख दुल्हन सदमे में

उत्तर प्रदेश राज्य

बुलंदशहर
यूपी के बुलंदशहर में शादी के बाद दूल्हा अजीब सी हरकतें करने लगा। देखते ही देखते दूल्हा जमीन पर लोटने लगा। दूल्हे की हरकतों को देखकर ससुराल वालों को तगड़ा झटका लगा। जिस दूल्हे के साथ में कुछ समय पहले युवती ने सात फेरे लिए थे, उसकी हालत देखकर दुल्हन भी सदमे में पहुंच गई। नौबत यहां तक आ गई कि दुल्हन ने ससुराल जाने तक से इनकार कर दिया। दरअसल सात फेरों के बाद दूल्हे को मिर्गी आ गई थी। दूल्हे को मिर्गी पड़ने की खबर जब लड़की पक्ष को लेगी तो वह दंग रह गए। हालांकि इससे पहले दूल्हे को तुरंत मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। मेडिकल चेकअप में सब नॉर्मल होने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक साथ बैठे और शादी का रास्ता निकाला। नतीजा ये हुआ कि बारात बिना दुल्हन और दूल्हे के वापस गई। दुल्हा को ससुराल में ही रुकना पड़ा।

नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बारात दिल्ली से चार दिन पूर्व आई थी। गांव में शादी समारोह चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूल्हे को बारात चढ़त के दौरान मिर्गी के दौरे का झटका महसूस हुआ, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी नहीं लगी। दूल्हा और दुल्हन के फेरे भी हो गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन पक्ष की महिलाओं द्वारा दूल्हे के टीका करने की रस्म चल रही थी। बताया गया कि इसी दौरान दूल्हे को फिर से दौरे पड़ गए। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग बिफर पड़े। दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने काफी मान मनौव्वल किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने बैठकर आपसी सुलह समझौता कर लिया, जिसमें दुल्हन पक्ष को डेढ़ लाख रुपये और दहेज में दिया गया सामान वापस देने पर सहमति बन गई। बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई। शादी के कुछ घंटे बाद ही रिश्ता टूटने पर युवती भी सदमे में है। इसके अगले दिन दूल्हे पक्ष के कुछ लोग युवती के घर पहुंचे और दूल्हे को पहली बार दौरे आने का हवाला देते हुए दुल्हन को भेजने की बात कही। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने मेडिकल चेकअप की मांग रख दी।

बुलंदशहर के एक अस्पताल में दूल्हे का मेडिकल चेकअप कराया गया, जहां उसे मिर्गी के दौरे की बीमारी नहीं होना बताया गया। रविवार को दूल्हे पक्ष के कुछ लोग मेडिकल चेकअप की रिपोर्ट लेकर दुल्हन के घर पहुंचे जहां दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई की दूल्हा एक सप्ताह दुल्हन के घर रहेगा, यदि उसे फिर से दौरे नहीं पड़ते हैं तो दुल्हन उसके साथ जाने की सोचेगी। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने सूचना दी थी। मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने की जानकारी मिली है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry