मुंबई
सनी लियोनी को बॉलीवुड में कई लोग बेबी डॉल के नाम से जानते हैं। सनी से पहले इस एक्ट्रेस को बॉलिवुड का बेबी डॉल कहा जाता था। आज यानी 21 फरवरी को ये एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही हैं। इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस का जन्म 21 फरवरी,1986 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। एक्ट्रेस ने 2004 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया था।
एक्ट्रेस फाइनल राउंड तक वह पहुंची थीं। उनके माता-पिता बचपन से ही उन्हें गाने के लिए किया है। उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गाने का भी शौक है। हम बात कर रहे हैं 2000 के समय की फेमस एक्ट्रेस दीपल शॉ की। दीपल शॉ आज यानी 21 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन मन रही हैं। सनी लियोनी से पहले दीपल शॉ को बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ माना जाता था। 2004 में बॉलीवुड के अंदर पुराने हिंदी गानों को रीमिक्स करके म्यूजिक एलबम बनाने का दौर चला था। उस दौरान दीपल ने ‘कभी आर कभी पार’ गाने पर अपने हॉट एंड बोल्ड डांस से सभी को दीवाना बना दिया था।
उनका यह गाना काफी हिट हुआ था। उनकी इस म्यूजिक एलबम का नाम 'बेबी डॉल' था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था और इस एलबम के बाद से लोग उन्हें 'बेबी डॉल' के नाम से जानने लगे। दीपल ने फिल्म ‘अ वेडनसडे’ में एक मीडिया रिपोर्टर का रोल किया था। वह ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ और ‘कलयुग’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दीपल शॉ ने अपने करियर की शुरूआत महज 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी। भले ही वह फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हों, मगर वह अभी भी मॉडलिंग और विज्ञापन के नजर आती हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

