मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का किया अभिवादन

मध्य प्रदेश राज्य

गेहूँ खरीदी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के लगभग 11 लाख किसानों से 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीदा जाना है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का किया अभिवादन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माहों में प्रदेश में लगभग 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाना है, जिससे लगभग 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके लिये भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड से समन्वय कर उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वैस्ट जोन) दलजीत सिंह तथा महाप्रबंधक विशेष गढ़पाले से समत्व भवन में सौजन्य भेंट के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर गेहूं की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ, नमी मापक यंत्र, बारदाना सहित अन्य आवश्यक उपकरण की उपलब्धता और किसानों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मध्यप्रदेश से अतिशेष गेहूं का परिदान लेकर कमी वाले राज्यों को भेजने की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का किया अभिवादन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष तथा हार्टफुलनैस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का शाॅल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर निवास कार्यालय में अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान का भी अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके विस्तार की भावी योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रोन्नत विधाओं और जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश में वृक्षारोपण विस्तार की संभावनाओं के संबंध में दाजी से चर्चा की। संस्था से प्रशिक्षित बालिका कल्याणी ने अर्जित दक्षताओं का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर हार्टफुलनैस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry