‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक्टर्स कृति सैनन और शाहिद कपूर आए ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर

मनोरंजन

मुंबई

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद मनीषा रानी डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में धमाका मचा रही हैं। ‘बिग बॉस’ के जरिए पहले से हर किसी के दिलों पर राज कर रहीं मनीषा रानी इस नए शो में भी अपना जलवा खूब जमकर दिखा रही हैं। मनीषा ने ‘बिग बॉस’ में अपने दोस्ताना व्यवहार और चुलबुले अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं और अब वह डांस रिएलिटी शो में दिखा रही हैं कि उनमें कितने सारे हुनर एकसाथ हैं।

वह एक समय में एक्टिंग, डांस, कॉमेडी सबकुछ कर सकती हैं। ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर मनीषा अपने डांस से सबको हैरान कर रही हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस शो को वही जीत भी सकती हैं। यहां हम आपको दिखा रहे हैं मनीषा की वो झलकियां जिसमें वह डांस के साथ-साथ हद कॉमेडी करती नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर जज से लेकर दर्शक तक अपनी हंसी नहीं रोक पाते। मनीषा टीवी जगत में जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। डांस रिएलिटी शो में अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दे रही हैं और अपनी कॉमेडी से सबका मनोरंजन भी कर रही हैं।

हाल ही में इस शो पर आए थे ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक्टर्स कृति सैनन और शाहिद कपूर। इस शो पर भी मनीषा ने अपने अंदाज से हर किसी का खूब दिल जीता। इस एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कृति सैनन उनकी तारीफ करने के बाद कहती हैं- मैं आपको हग (गले लगाना) करना चाहती हूं। मनीषा खुश हो जाती हैं और फौरन कहती हैं- हम सैंडल पहन लेते हैं, आॅलरेडी बहुत लंबी हैं। वह जल्दी से अपनी हील्स पहनकर उनसे आकर गले लगती हैं। मनीषा की ये बातें सुनकर कृति भी पेट पकड़कर हंस पड़ती हैं और बाकी लोग भी खूब हंसते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry