उज्जैन में सीएम ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले, विक्रमोत्सव सांस्कृतिक पर्व के साथ ओरछा के रामराजा आॅडियो सीडी का लोकार्पण और आईआईटी  सेटेलाइट कैंपस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच में 752 करोड़ की लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे है।

उज्जैन में सीएम ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। उज्जैनयनी  विक्रमय व्यापार मेले, विक्रमोत्सव सांस्कृतिक पर्व का शुभारंभ भी उन्होंने किया। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। विक्रम पंचांग, आर्ष भारत, रामराजा और अन्य पुस्तकों का लोकार्पण भी उन्होंने किया। ओरछा के राजा राम आॅडियो  सीडी का लोकार्पण भी उन्होंने किया।  वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास भी सीएम ने किया। आईआईटी सेटेलाइट कैंपस  उज्जैन का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। नियुक्ति पत्रों का वितरण भी वे करेंगे।

752 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
दोपहर में वे उज्जैन में 752 करोड़ लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 585 करोड़ की लागत से कपड़ा परिधान इकाईयों का निर्माण और लालपुरा तालाब एवं कायाकल्प योजना दो के अंतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र झाझरवाड़ा में कपड़ा परिधान इकाई से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जावद और मनासा की तीन जनपद पंचायतों मेंकृषक सुविधा केन्द्रों के निर्माण से किसानों को लाभ होगा। 

जावद और मनासा में सात उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री सजीवनी क्लीनिक मनासा में शुरु होगा। वहीं रतलाम -नजीराबाद मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से दो लाख से अधिक लोगों का आवागमन आसान होगा।  नीमच के बाद सीएम पुष्कर अजमेर जाएंगे और वहीं वे रात्रि विश्राम करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry