एर्नाकुलम-बेंगलुरु या तिरुवनंतपुरम-कोयंबटूर रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने पर विचार कर रहे : भारतीय रेलवे

देश

नई दिल्ली
देशभर में कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें जमकर दौड़ रही हैं। कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने वाली वंदे भारत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। हर यात्री चाहता है कि एक नई वंदे भारत उसके शहर को भी मिल जाए। अब नई वंदे भारत का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, केरल को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है।

भारतीय रेलवे के अधिकारी एर्नाकुलम-बेंगलुरु या तिरुवनंतपुरम-कोयंबटूर रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले, हाल ही में तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस को अलाप्पुझा से मंगलुरु तक विस्तारित करने का फैसला लिया गया था, जिससे काफी यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अब तिरुवनंतपुरम डिवीजन को एक और नई वंदे भारत मिल सकती है।

केरल में वंदे भारत ट्रेनें काफी हिट रही हैं। 'मनोरामा' की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय से एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत ट्रेन की मांग की जा रही है, लेकिन रखरखाव कार्य करने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण इसे अभी तक प्रदान नहीं किया जा सका है। हालांकि, एर्नाकुलम में एक विद्युतीकृत पिट लाइन जल्द ही चालू की जाएगी। केरल के सांसद हिबी ईडन ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु-एर्नाकुलम रूट पर वंदे भारत चलाने की जरूरत के बारे में बताया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यदि यह ट्रेन सुबह पांच बजे बेंगलुरु से चलाई जाती है तो काफी यात्रियों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry