मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि “व्यक्ति जन्म से नहीं, अच्छे कर्म से श्रेष्ठ होता है”

मध्य प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग को दी बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि "व्यक्ति जन्म से नहीं, अच्छे कर्म से श्रेष्ठ होता है"

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड" के अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और पर्यटन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, विश्व धरोहर स्मारक सांची, भीमबेटका, खजुराहो जैसे अनेक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थलों तथा अपार प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। पर्यटक मध्यप्रदेश आकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को नजदीक से देखते हैं। जो पर्यटक अब तक मध्यप्रदेश नहीं आए वे मध्यप्रदेश में आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके लिए अपनी ओर से आमंत्रण देते हुए आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टेट एग्जिबिशन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "बेस्ट टूरिज्म बोर्ड" अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि "व्यक्ति जन्म से नहीं, अच्छे कर्म से श्रेष्ठ होता है"

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके विचारों का स्मरण करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि "व्यक्ति जन्म से नहीं, अच्छे कर्म से श्रेष्ठ होता है" जैसे उनके विचार एवं शिक्षाएं आगामी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। ईश्वर की प्राप्ति के लिए श्रद्धा, भक्ति और त्याग को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने सर्वोत्तम मार्ग बताकर समाज के सभी वर्ग को उत्थान की राह दिखाई और सनातन संस्कृति की जड़ों को सींचा। उनके संदेश जनसेवा के लिए सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry