अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!

राजनीती

नई दिल्ली

झारखंड के हजारीबाग से बीजेपी के सांसद जयंत सिन्हा ने सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया है. जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है.  बीजेपी उम्मीदवारों की सूची आने से पहले ही चुनाव लड़ने से मना करने वाले दूसरे बीजेपी सांसद हैं.  पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

 बता दें कि इससे पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी कुछ इसी तरह का ट्वीट करके जेपी नड्डा से खुद को चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी. उनके आग्रह के कुछ घंटे के बाद अब जयंत सिन्हा ने भी ट्वीट करके ऐसी ही मांग की है.

X पर की गई अपनी पोस्ट में जयंत सिन्हा ने लिखा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. उन्होंने कहा कि मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा. मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने लिखा कि, 'इसके अलावा, मुझे प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी, गृह मंत्री अमितशाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है. उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. जय हिन्द.'

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry