बिहार भेजे जाने की चल रही है चर्चा, BJP से मनोज तिवारी का कटेगा टिकट?

राज्य

नई दिल्ली/पटना.

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके स्थान पर पार्टी किसी नए चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। उन्हीं की तरह भाजपा के बड़े स्टार चेहरे मनोज तिवारी को भी इस बार दिल्ली से हटाया जा सकता है। वे इस समय उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि भाजपा मनोज तिवारी की लोकप्रियता का लाभ बिहार में उठाना चाहती है, जहां उसके पास बड़े चेहरों की कमी है।

मनोज तिवारी को बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बक्सर से इस समय भाजपा नेता अश्विनी चौबे सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार यहां से जीत हासिल की है। लेकिन 71 साल के हो चुके अश्विनी चौबे को ज्यादा उम्र के कारण पार्टी इस बार टिकट नहीं दे सकती है। उनकी जगह मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारकर उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाया जा सकता है।

तिवारी दिल्ली में बहुत लोकप्रिय रहे हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने बहुत कामकाज भी कराया है और वे अपने लोकसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भी रहते हैं। जनता के काम के लिए लगातार अपनी उपलब्धता बढ़ाकर भी उन्होंने पार्टी नेताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि इस बार उन्हें ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें प्रमोट किया जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry