कोरबा.
करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत तौलीपाली के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्ते में मितान थे। दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर बरपाली से कोरबा आ रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रवण उरांव और उसका मितान फिरतु उरांव किसी काम से बाइक पर सवार होकर श्यांग बरपाली से कोरबा आ रहे थे।
इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का पंचानामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में एक पर्स मिला, जिससे मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक श्रवण उरांव चला रहा था। वहीं, फिरतु उरांव पीछे बैठा हुआ था। फिरतु उरांव सक्ति जिले के पटेरापाली का रहने वाला है। श्रवण उरांव रिश्ते में मितान होता है। फिरतु सक्ति से बरपाली श्रवण उरांव के घर पिछले चार दिनों से आया हुआ था। दोनों किसी काम से कोरबा आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

