नई दिल्ली
कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर कहा, 'हाई फाइव, कुनो! साउथ अफ्रीका से आई 5 साल की गामिनी चिता ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। अब इसके बाद भारत में चीता शावकों की संख्या 13 हो गई है।'
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर आगे लिखा, 'सभी को बधाई, खासकर वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फिल्ड स्टाफ को जिन्होंने चीतों के लिए एक तनाव मुक्त वातावरण तैयार किया। इसकी वजह से चीतों का सफलतापूर्वक मिलन हो सका और शावकों का जन्म हुआ। अब कूनो नेशनल पार्क में सभी शावकों को लेकर चीतों की संख्या 26 हो गई है।
केंद्रीय भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की धरती पर ये चौथा और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला कुनबा है। भारत में चीतों को बसाने के उद्देश्य प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई थी। इसके तहत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से दो चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे। इनमें से 7 चीतों की मौत हो चुकी है। कूनो में अब तक 13 शावकों की मौत हो चुकी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

