दिल्ली से घूमने आए थे बस्तर, ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत, बालोद में भीषण सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ रायपुर

बालोद.

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गाड़ी फंसी है। मौके पर पुलिस निकालने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे। वह किसी काम से बिलासपुर आए थे और बस्तर घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। शवों की शिनाख्त की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि सभी दिल्ली के हैं या फिर छत्तीसगढ़ के भी लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक के नीचे दबने से कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुई और कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry