क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रणजी फाइनल का लुत्फ उठाते देख क्रिकेट फैंस की बांछें खिल गई

खेल

नई दिल्ली
मुंबई और विदर्भ के बीच इन दिनों रणजी ट्रॉफी फाइनल खेला जा रहा है। दोनों की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर हो रही है। मैच के तीसरे दिन मंगलवार को स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा नजर आए। दोनों को रणजी फाइनल का लुत्फ उठाते देख क्रिकेट फैंस की बांछें खिल गई हैं। सोशल मीडिया पर रोहित और सचिन की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि इससे घरेलू खिलाड़ियों का हौसला बुलंद होगा।

बता दें कि रोहित के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट 4-1 से अपने नाम की। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''रोहित ने जो कहा, वो करके देख रहे हैं। वह रणजी ट्रॉफी के महत्व को दर्शा रहे हैं।'' रोहित ने पिछले हफ्ते कहा था कि घरेलू क्रिकेट बेहद जरूरी है क्योंकि यह कोर है। दूसरे ने कहा, ''रोहित और सचिन जैसे दिग्गजों की मौजूदगी से खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।।" अन्य ने कमेंट किया, ''यह देखकर अच्छा लगा कि सचिन की घरेलू क्रिकेट में रुचि है। वह कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।''

मुंबई बनाम विदर्भ फाइनल की बात करें तो मंगलवार को मुशीर खान ने शतक जड़ा। उन्होंने मुंबई के लिए दूसरी पारी में 326 गेंदों में 10 चौकों के जरिए 136 रन जुटाए। श्रेयस अय्यर ने 111 गेंदों का सामना किया और 95 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के मारे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 73 रन का योगदान दिया। मुंबई का टी ब्रेक तक स्कोर 357/7 था। मुंबई की कुल बढ़त 476 रन की हो चुकी है। रहाणे ब्रिगेड ने पहली पारी में 224 रन बनाने के बाद विदर्भ की टीम को 105 रन पर ढेर कर दिया था। मुंबई को पहली पारी में 117 रन लीड मिली थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry