पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की भी भाजपा के नेताओं से बातचीत लगातार जारी, जल्द छोड़ेंगे कांग्रेस !

राज्य

जयपुर
राजस्थान में भाजपा 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिसके बाद अब दूसरी सूची को लेकर इंतजार बना हुआ है। माना जा रहा है कि दूसरी सूची आने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। वहीं पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मानवेंद्र सिंह से मुलाकात की। जिसे उनके भाजपा में शामिल होने व लोकसभा चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है।

मानवेन्द्र सिंह से मुलाकातों का दौर जारी

सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की भी भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत लगातार जारी है। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनकी मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें राजसमंद से चुनाव लड़वाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक उनके भाजपा में आने को लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बीजेपी छोड़ने के बाद हारे तीन चुनाव

बीजेपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा के टिकट पर सांसद और विधायक बने। लेकिन उन्होंने विधायक रहते हुए वर्ष 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। उसके बाद कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने झालरापाटन से वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन बड़े वोटों के अंतर से हार हुई।

उसके बाद साल 2019 में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। मानवेंद्र सिंह जसोल उसके बाद साल 2023 में सिवाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। एक बड़े राजनीतिक परिवार से आने वाले मानवेंद्र को भाजपा से हटने के बाद चुनाव में हार मिल रही है। इतना ही नहीं उन्हें अपने घर में हारना पड़ रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry