नई दिल्ली
कई बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने पर टिकट तो बुक नहीं होता, लेकिन पैसे कट जाते हैं। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब पैसा 2 से 3 दिनों में खाते में वापस आ जाता है। हालांकि, रेल यात्रियों की इन समस्याओं को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से कुछ अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आईआरसीटीसी रिफंड सेवा को तेज बनाने के लिए सेंट्रल रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ काम कर रहा है। यह सेवा उपयोगकर्ता को केवल 1 घंटे में टिकट रिफंड का पैसा वापस पाने में सक्षम बनाएगी। सेवा लागू होने के बाद जो लोग अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं या फिर टिकट बुक नहीं होने पर भी पैसे कट जाते हैं तो उन्हें 1 घंटे के अंदर रिफंड मिल जाएगा। इन दिनों रिफंड का पैसा बैंक/कार्ड/खाते में जमा होने में आम तौर पर 2-3 दिन लग जाते हैं।
रिफंड प्रक्रिया धीमी है क्योंकि आईआरसीटीसी पहले रिफंड का पैसा बैंक को भेजता है और फिर इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। सर्विस रेलवे अथॉरिटी इस सिस्टम को बदलने पर काम कर रही है। आईआरसीटीसी और सेंट्रल फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम की टीम इस सेवा को बेहतर बनाने और रिफंड प्रणाली को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

