नई दिल्ली
अभी ऋषभ पंत को क्रिकेट फील्ड पर वापसी करता देख क्रिकेट प्रेमियों के चहरों पर मुस्कान लौटी ही थी कि एक और क्रिकेट के कार एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। इस बार श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने कार एक्सीडेंट का शिकार बने हैं। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को उनकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके साथ उनका परिवार भी था। हालांकि क्रिकेटर को मामूली चोट आई है, वहीं परिवार भी सुरक्षित है। यह घटना अनुराधापुरा के थिरापन्ने इलाके में एक लॉरी से टकराने से हुई। जिस कार में थिरिमाने बैठे थे वह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
लाहिरू थिरिमाने पिछले दिनों लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी 2024 खेल रहे थे। 11 मार्च को उन्होंने न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए 38 गेंदों पर 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को थिरिमाने ने अपने परिवार को समर्पित किया। इसके बाद वह 13 मार्च को पल्लेकेले में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेले। 14 मार्च को वह अनुराधापुरा के थ्रिपाने में हुए एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि लाहिरू थिरिमाने अपने परिवार के साथ मंदिर जा रहे थे, जब उनकी कार का एक्सीटेंड हुआ। न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने एक बयान जारी करते हुए कन्फर्म किया है कि लाहिरू थिरिमाने और उनका परिवार मंदिर के दर्शन के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। उन्होंने बयान में कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि लाहिरू थिरिमाने और उनका परिवार मंदिर के दर्शन के दौरान एक छोटी कार दुर्घटना में शामिल थे। शुक्र है कि उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौभाग्य से, गहन चिकित्सा मूल्यांकन के बाद, हम पुष्टि कर सकते हैं कि वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं, चिंता का कोई कारण नहीं है। हम इस दौरान सभी की ओर से व्यक्त की गई चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं। हम उनके ठीक होने पर उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

