CM विष्णु देव साय सरकार ने निकला आदेश, रामनवमी और चैतीचांद के दिन अवकाश की घोषणा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आने वाले रामनवमी पर्व के दिन प्रदेश में अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने चैतीचांद पर्व के दिन भी छुट्टी कर दी है। इस आदेश को राज्य सरकार की अपर सचिव अंशिका ऋषि पांडे के आदेश पर सार्वजनिक किया गया है। इसके साथ ही यह आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को सामान प्रशासन विभाग ने भेज दिया है। इस आदेश के अनुसार प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक की छुट्टी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए छुट्टी की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार के द्वारा रामनवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के साथ ही 9 अप्रैल साल 2024 दिन मंगलवार को चैतीचांद महोत्सव के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर या फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार प्रदेश में इस दिन बैंक, स्कूल कॉलेज, और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

बतादे कि बैंक कर्मचारी संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखते हुए रामनवमी के दिन शासकीय अवकाश की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आखिरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया है। बतादे कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी के दिन रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की सरकार ने छुट्टी की घोषणा की थी। इस दिन 2:30 बजे के बाद प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी कर दी गई थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry