सिरोही/बाड़मेर.
सिरोही जिले की रेवदर पुलिस ने इनोवा कार में ले जाई जा रही देशी शराब के 125 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेवदर थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में टीम ने दांतराई सीमा के समीप नाकाबंदी की। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही इनोवा कार को रुकवाया।
पुलिस कर्मियों ने इनोवा कार कि तलाशी ली तो उसमें देशी शराब के नींबू ब्रांड के 125 कार्टन पाए गए। इस पर शराब और कार्टन जब्त कर जिला बाड़मेर निवासी कैलाश सिंह पुत्र मान सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कारवाई में पुलिस थाना रेवदर के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल बांकाराम, रणजीत सिंह, खेराजराम, प्रकाश कुमार, हुक्माराम, गोकुल सिंह और भजनलाल सम्मिलित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

