मुंबई
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची हैं। एक्ट्रेस के साथ निक जोनस और बेटी मालती भी नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस एक ब्रांड प्रमोशन के लिए इंडिया आई हुईं है। हाल ही में प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती भी दिखाई दी।
प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं। अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस पीली साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका मालती को गोद में लेकर रामलला के दर्शन करते हुए नजर आ रही है। निक ने भी क्रीम कलर का कुर्ता पहन रखा है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।प्रियंका और मालती के साथ होली मनाने के लिए निक भी आए हुए हैं। मालती की ये इंडिया में पहली होली होगी, जबकि, निक पहले भी बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ होली सेलिब्रेट कर चुके हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

