मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा की सभी 10 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की अपील की

राजनीती

अंबाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरूवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर मिर्जापुर पहुंचे। नारायणगढ़ के मिर्जापुर पहुंचने पर नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान नायब कैबिनेट के राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यमंत्री असीम गोयल, लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया मौजूद रही। मिर्जापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

नायब सैनी ने अपने संबोधन में नारायणगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और कहा वे नगर खेड़ा पर माथा टेकने आए हैं। अब जिम्मेदारी बड़ी है तो शायद बार-बार नही आ पाऊंगा लेकिन अंबाला लोकसभा से स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया उम्मीदवार है। उन्हें जितवाकर संसद में भेजने का काम करें। मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व की जहां जमकर तारीफ की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुर्बानी का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा की सभी 10 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की अपील की। वहीं उन्होंने गांव के लोगों से कहा जब भी जरूरत होगी वो वहां आ जाएंगे जहां आप बुलाओगे मैं आऊंगा।
 
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री की नाराजगी पर CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज नाराज नहीं हैं। वे हमारे आदरणीय हैं, हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका मार्गदर्शन मिलता है। उनका आशीर्वाद पहले भी था, अब भी है। उन्होंने कहा कि विज साहब, हमारे वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके पास जाऊंगा और चाय पीकर आऊंगा। साथ में उनका आशीर्वाद भी लूंगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने ये बात कैथल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry