होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा का प्रतीक

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है।

होली का पर्व अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लडने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नही होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए , होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते है। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कामना की कि होलिका दहन के साथ ही प्रदेश की सारी समस्याएँ भस्म हों और छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry