जमकर की सीएम साय ने हंसी ठिठोली, दी बधाई, गुलाल से सराबोर और पिचकारी थामे आए नजर

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम  के साथ मनाया जा रहा है।  प्रदेशवासी एक दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई और शुभकनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में होली खेली। सीएम फागुन त्यौहार के रंग में रंगे दिखे। क्षेत्रवासियों के साथ खूब होली खेली। इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत,पत्थलगांव विधायक गोमती साय समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जशपुर सीएम साय का गृह जिला है और बगिया उनका गृहग्राम है।

इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। उन्होंने कहा कि हर्ष, उल्लास और उमंग के रंगों से भरपूर होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग से होली खेलने और मनाने की अपील करता हूं। होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

सीएम ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है। प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नहीं होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते हैं। छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।

    — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 24, 2024

    रंग, उमंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/XlCaHbDzAp
    — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 25, 2024

    पूरा होवत हे गारंटी हर बार
    आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार

    जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना। pic.twitter.com/yxUbQx2x84
    — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 22, 2024

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry