मई महीने में होगी मुलाकात, घर छोड़ने के बाद दूसरी बार अपने पिता से मिलने आएंगे राजकुमार हैरी

दुनिया

लंदन.

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों की सेहत कुछ ठीक नहीं है। राजकुमारी केट मिडलटन बता चुकी हैं कि उन्हें कैंसर है, उधर प्रिंस चार्ल्स भी कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बीच खबर है कि राजकुमार हैरी अपने पिता से मिलने के लिए आ सकते हैं। इस यात्रा के संक्षिप्त और औपचारिक होने की उम्मीद है। ये दूसरी बार होगा जब प्रिंस हैरी दोबारा अपने घर आ रहे हैं।

इससे पहले किंग चार्ल्स को कैंसर का पता चलने के बाद हैरी एक फोन कॉल पर वापस लौट आए थे। उस दौरान उन्होंने पारिवारिक कलह में सुलह का संकेत भी दिया था। शाही परिवार से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही पिता-बेटे की मुलाकात हो सकती है। शाही परिवार से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही प्रिंस हैरी अपने पिता से मिलेंगे। यह मुलाकात मई महीने में हो सकती है। इस बारे में राजपरिवार के आधिकारिक विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि यह बैठक छोटी और औपचारिक होगी।
क्यों खराब हुए थे पिता-पुत्र के संबंध ?
शाही विशेषज्ञ का का कहना है कि जब हैरी अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर कैलिफोर्निया चले गए, उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। इसके बाद शाही सदस्यों के साथ साथ प्रिंस विलियम और रानी कैमिला की भी आलोचना की गई थी। इसके बाद प्रिंस हैरी ने अलग अलग साक्षात्कारों में शाही परिवार के बीच कलह को सार्वजनिक कर दिया, जिससे रिश्तों में और भी ज्यादा खटास आ गई।
शाही विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि हैरी के कठिन बचपन के बारे में किंग चार्ल्स को अच्छी तरह पता है। अगर ड्यूक ऑफ ससेक्स अपनी तरफ से माफी मांगते हैं तो राजा का दिल पिघल सकता है। हैरी का बचपन मुश्किलों भरा था और इसके लिए वह अपने पिता को भी जिम्मेदार मानते थे। अब देखना है कि इस मुलाकात के बाद क्या बातें सामने आती हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry