परिणीति का अपनी फिल्म चमकीला के प्रमोशन में हैं व्यस्त

मनोरंजन

मुंबई

प्रियंका चोपड़ा  और उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा  के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। दोनों एक शहर में होने के बावजूद भी एक दूसरे से नहीं मिले। जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास होने की अफवाहों को हवा मिल गई है। प्रियंका चोपड़ा  पिछले दिनों भारत आई हुई थी। 29 मार्च को उनकी बहन मन्नारा चोपड़ा  का जन्मदिन था।

मन्नारा की बर्थडे पार्टी में प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई। लेकिन इन सब के बीच एक चीज मिसिंग दिखी। वो थी उनकी बहन परिणीति चोपड़ा। जी हां मन्नारा की बर्थडे पार्टी में प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा नहीं दिखी। पार्टी में परिणीति के ना होने ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या चोपड़ा बहनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है? बता दें कि बिना किसी खास वजह के प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हुई थी। तब से अपवाहें चल रही है कि बॉलीवुड की दोनों बहनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मन्नारा चोपड़ा ने अपनी बर्थडे पार्टी में परिणीति को नहीं बुलाया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों के अनुसार मन्नारा प्रियंका के बहुत करीब है।

वह उन्हें अपना इंस्पिरेशन मानती है। अफवाहें है कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से उन्होंने परिणीति को पार्टी में नहीं बुलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मन्नारा और परिणीति भी उतनी करीबी चचेरी बहनें नहीं है, जितनी वह प्रियंका के साथ हैं, प्रियंका चोपड़ा सबसे बड़ी होने के कारण अपनी सभी बहनों और परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा रिश्ता रखती हैं। यह भी कहा जाता है कि प्रियंका और परी दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। शादी के बाद से उनकी मुलाकात नहीं हुई है और इसका एक कारण परिणीति का अपनी फिल्म चमकीला के प्रमोशन में व्यस्त होना भी हो सकता है। वहीं नेटिजन्स का मानना है कि दोनों एक शहर में रहकर भी एकदूसरे से नहीं मिले।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry