आठों विधानसभा में एक-एक दिन निकाली जाएगी यह यात्रा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपने क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा शुरू की। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से उन्होंने यह यात्रा शुरू की। इससे पहले उन्होंने मां बगलामुखी माता मंदिर हवन और पूजा की। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने वादा निभाओ यात्रा शुरू की। यह यात्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा में एक-एक दिन निकाली जाएगी।  हर दिन करीब15 से 20 किलोमीटर दिग्विजय सिंह पैदल चलेंगे।

दिग्विजय सिंह अगले आठ दिन तक हर राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाएंगे और जो वादे पूरे नहीं हुए हैं उन्हें लेकर जनता के बीच में जाकर मांग करेंगे कि इन वादों को सरकार निभाए। इस यात्रा की शुरूआत राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा से की गई। यहां पर प्रसिद्ध मां बगालामुखी का मंदिर है। इस मंदिर में हर दिन और रात में लोग अपने यक्ष, वैभव और जीत के लिए हवन करते हैं। रविवार की सुबह यहां पर दिग्विजय सिंह ने भी हवन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा भी थे। यहां पर हवन-पूजन करने के बाद उन्होंने यात्रा शुरू की। यात्रा शुरू करने से पहले वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर भी गए।

पहले नहीं लड़ना चाहते थे चुनाव
यहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सही है कि वे पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी का आदेश हुआ तो वे चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे नेताओं पर निशानासाधते हुए कहा कि जो जा रहे हैं उनका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं था। वे दलाली करने के लिए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry