अहमदाबाद
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पांच बार खिताब जीतने वाले एमएस धोनी टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे 300 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी दुनियाभर में लोहा मनवाया है। एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कैच लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
एमएस धोनी इस प्रारूप में 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र कीपर हैं। धोनी के बाद इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक और कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 274 शिकार किए हैं। क्विंटन डिकॉक ने 270 और जोस बटलर के नाम 209 शिकार है।
एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम कमान सौंपी। एमएस धोनी के नेृतृत्व में सीएसके की टीम पांच बार चैंपियन बनी है। एमएस धोनी ने आईपीएल में 252 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 24 फिफ्टी लगाई है। आईपीएल में धोनी ने 42 स्टंपिंग और 145 कैच लिए हैं।
टी-20 में किसी विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शिकार-
1) एमएस धोनी – 300
2) दिनेश कार्तिक- 274
3) कामरान अकमल- 274
4) क्विंटन डी कॉक- 270
5) जोस बटलर – 209
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

