विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, समस्तीपुर में लव मैरिज के 12 साल बाद धर्म बदलने का दबाव बना रही सौतेली सास

राज्य

समस्तीपुर.

समस्तीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 12 साल बाद एक महिला को उसकी सौतेली सास धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने जब विरोध किया तो सास ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने वाली कुमारी दिव्या जो मूलत: सीतामढी की रहने वाली है। वह प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करती थी। इसी दौरान साथ काम करने वाले शहर के धर्मपुर के सरफराज से उसकी नजदीकियां बढी। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। दिव्या ने बताया कि शादी के बाद वह ससुराल पहुंची। कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद उसकी सौतेली सास उनके पति को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए दबाव देने लगी। इससे आये दिन विवाद बढता गया। इस दौरान दंपती पर कई बार हमला भी हुआ।

अब तक तुमने धर्मपरिवर्तन क्यों नहीं किया
दिव्या ने बताया कि विवाद काफी बढ जाने पर दिव्या अपने पति सरफराज के साथ सास का घर छोड़ दिया। वह शहर के मोहनपुर रोड में किराये के मकान में रहने लगी। जहां जानकारी के बाद से उसे पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार देर शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मो. परवेज आलम आदि लोगों ने यह कहते हुए उसके साथ मारपीट किया अबतक तुमने धर्मपरिवर्तन क्यों नहीं किया।

आरोपी ने कहा- झूठा आरोप लगा रही
आरोपी मो. परवेज ने बताया कि दोनों ने शादी की थी। इससे उसका कोई लेना देना नहीं है। उनकी जमीन स्टेट ट्यूबेल के पास है। उनका भाई जमीन घेर रहा था। जिसका उसने विरोध किया। जिस पर उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। वह किरायेदार है। उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। वह झूठा आरोप लगा रही है। उसके साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। मामले में नगर थानेदार आशुतोष कुमार ने कहा कि महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर सदर अस्पताल पहुंचे है पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी घर्मपरिवर्तन नहीं करने के कारण मारपीट का किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry