अगले 7 दिनों का कैसा रहेगा मौसम, आसमान में कब-कब बादल छाए रहेंगे और किस दिन बारिश होने की संभावना

देश

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर है। हालांकि, अभी धूप बहुत ज्यादा नहीं चुभ रही। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम ताममान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दिन दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 7 दिनों तक दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आसमान में कब-कब बादल छाए रहेंगे और किस दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन आसमान मुख्य तौर से साफ रहने की उम्मीद है। 09 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है और आसमान में हल्के बादल छाए रखेंगे। 10 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 11 और 12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बाद छाए रह सकते हैं और तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

छाता लेकर घर से निकलें
12 तारीख के बाद मौसम के करवट लेने की संभावना है। बारिश हो सकती है लिहाजा आपको घर से निकलते वक्त छाते की भी जरूरत पड़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जतया है कि 13 अप्रैल को अधिकतमान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दिन बारिश या गरज तक छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।

देश के अन्य हिस्सों का हाल
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 07 औऱ 08 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 08 और 09 तारीख को मध्य प्रदेश, 08 अप्रैल को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों में ओवावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 07-09 अप्रैल, 2024 के दौरान तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि के होने की संभावना है। पूर्वोतर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान वर्षा व आंधी और ओलावृष्टि के होने की संभावना है। पूर्वोतर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान वर्षा व आंधी की गतिविधियां जारी रहेंगी और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है। इसके अलावा प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी और बाद इसमें कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों में 07 और 08 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry