कोटा.
जिले से गुजर रहे नेशनल हाइवे 52 पर मंडाना टोल प्लाजा के नजदीक एक एसयूवी कार में रविवार को भीषण आग लग गई. वहीं, कार में सवार व्यक्ति पहले ही नीचे उतर गया था, जिससे उसकी जान बच गई. आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका, लेकिन इस हादसे में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. कार मालिक नाहर सिंह राजपूत खुद घटना के दौरान कार चला रहे थे.
नाहर कोटा से मंडाना की ओर से जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें कार से आग की लपटें उठती दिखी. ऐसे में उन्होंने कार को एक किनारे पर रोका और खुद कार से बाहर निकल आए. वहीं, उनकी आंखों के सामने ही कार पूरी तरह से धधक गई. आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही जलकर खाक हो गई. घटना के दौरान टोल प्लाजा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के जरिए आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो विफल रहे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर मंगाकर आग बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. मंडाना थाना अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना रविवार शाम 6:30 बजे के आसपास की है. घटना के बाद कार मालिक से इस बारे में जानकारी ली गई. वहीं, गनीमत रही कि कार मालिक समय रहते कार से नीचे उतर आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

