ट्रेडिशनल लुक में दिखीं एक्ट्रेस

मनोरंजन

मुंबई

जान्हवी कपूर मंगलवार की सुबह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। आज नवरात्री का पहला दिन है, इसी के चलते जान्हवी सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मंदिर के परिसर में जान्हवी को नंगे पैर चलते हुए देखा गया। इस मौके के लिए एक्ट्रेस ने बेबी पिंक सलवार कमीज चुना।

वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल बनाया हुआ था। जान्हवी के साथ उनकी पूरी टीम भी नजर आई। भीड़ भाड़ से बचने के लिए जान्हवी ने सुबह का समय चुना। जान्हवी ने हाल ही में रिलीज शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कैमियो किया था। अब वो जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कऋर आॅफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखेंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry