कांग्रेस सरकार देगी शिक्षित युवाओं की सामाजिक और आर्थिक गारंटी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

कांग्रेस  ने लोकसभा चुनाव को लेकर आज अपने न्याय पत्र (घोषणा पत्र ) को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस ने वादा किया है कि यदि उसकी सरकार आई तो शिक्षित युवाओं को सामाजिक और आर्थिक गारंटी दी जाएगी। युवा रोशनी के तहत कांग्रेस सरकार पांच हजार करोड़ का फंड रखेगी, जिससे युवाओं को अपना स्टार्टअप की शुरुआत करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर कही। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी न्याय पत्र को लेकर मीडिया से बातचीत की। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से आदिवासी समाज को मिलने वाली राशि आजकल भाजपा अपनी रैलियों में खर्च कर रही है। प्रदेश में आदिवासियों को पट्टा नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस कभी भेदभाव नहीं करती है। वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना को सरकार ने अब तक नहीं कराया है। जातिगत जनगणना कराना भी अनिवार्य है।

कांग्रेस की सरकार अपने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। विवेक तन्खा ने आरोप लगाते हुए कहा कि छोटी-छोटी बात पर सांसद को निलंबित कर दिया जाता है। ऐसे कानून पर मैं विश्वास नहीं करता। सदन में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो विपक्ष यूके की तरह सप्ताह में एक दिन विपक्ष को दिया जाएगा। आज देश की अदालतों में तीन करोड़ केस पेंडिंग हैं। भाजपा चाहती है न्यायपालिका काम नहीं करे। आयकर सीबीआई और ईडी में मूलभूत परिवर्तन करने की जरुरत है।

वन अधिकार लागू होंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि  आज मनरेगा में मजदूरी में कोई पैसा नहीं मिलता है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो राष्टÑीय स्तर पर कांग्रेस वन अधिकार को लागू करेगी। हर गरीब छात्र को छात्रवृत्ति मिल सके।

उपज का सही दाम
अरुण यादव ने कहा कि किसानों को आज उपज के दाम सही नहीं मिल रहे हैं।  कांग्रेस की मनमोहन सिंह की सरकार ने निमाड़ अचंल में दस हजार रुपए प्रति क्विंटल कपास खरीदा था। आज भाजपा 6 हजार रुपए क्विंटल खरीद रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry