पटना.
पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने बुधवार सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। युवक की पहचान मंदिरी निवासी उदय यादव के रूप में हुई है।
परिजनों का कहना है मंगलवार की सुबह उदय बांसघाट काली मंदिर इलाके में एक किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर फायरिंग की गई। इसमें उदय के सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही उदय रोड पर गिर गया। परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सप्ताह भर पहले हत्या
पुलिस का कहना है कि हत्या किस कारण से की गई है इसकी जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। अपराधियों की तलाश में छानबीन चल रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते कंकड़बाग इलाके में गैस वेंडर की हत्या कर दी गई थी। पटना में बैक टू बैक दो हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। वहीं मृत उदय यादव के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

