कोचिंग से शराब की बोतलें और महिलाओं के अंतरवस्त्र भी जब्त किए पुलिस ने

मध्य प्रदेश राज्य

रतलाम
रतलाम जिले में पुलिस ने एक अंग्रेजी टीचर को गिरफ्तार किया है। वह रतलाम शहर में अंग्रेजी का कोचिंग चलाता है। पुलिस को गिरफ्तारी के बाद उसके फोन में 400 से अधिक पोर्न क्लिप मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह क्लिप उसकी कोचिंग में पढ़ने आने वाली कुछ महिलाओं के हैं, जिन्हें झांसे में लेकर उसने उनके साथ संबंध बनाए थे। उन्हीं में से एक महिला की शिकायत पर रतलाम पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी शिक्षक संजय पोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं का शोषण

आरोपी कोचिंग संचालक संजय पोरवाल बीते दस सालों से अपने कोचिंग में महिलाओं का शोषण कर रहा था। पहले वह उन्हें अपने झांसे में लेता था। इसके बाद उनके साथ संबंध बनाता था। साथ ही महिलाएं जब इससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करती थीं तो वह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था।

म्यूजिकल स्पाई कैम से रेकॉर्ड करता था वीडियो

दरअसल, कोचिंग क्लास के एक हिस्से में एक छोटा हिस्सा है। वहां वह महिलाओं के साथ संबंध बनाता था। इस दौरान लैपटॉप ऑन कर म्यूजिक प्ले कर देता था। लैपटॉप में उसने स्पाई म्यूजिकल एप इंस्टाल कर रखा था। ऐसे में महिलाओं और युवतियों को पता नहीं चलता था। म्यूजिक के साथ वह संबंध बनाता था। इस दौरान उनका वीडियो रेकॉर्ड हो जाता था। जब कोई विरोध करता तो इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।

दीनदयाल नगर में है कोचिंग

आरोपी संजय पोरवाल रतलाम के दीनदयाल नगर में कोचिंग चलाता है। वह कई वर्षों से यहां कोचिंग चला रहा है। कोचिंग में युवतियां और महिलाएं भी बड़ी संख्या में इंग्लिश सीखने आती हैं। बताया जा रहा है कि वह 12 वर्षों से यहां कोचिंग चलाता है। इसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत की थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला सच निकला और आरोपी पर कार्रवाई की गई।

कोचिंग में बेड मिला

पुलिस जब कोचिंग में जांच के लिए पहुंची तो एक हिस्से को घेरकर वह छोटा बेड लगा रखा था। इसी बेड पर आरोपी महिलाओं के साथ हमबिस्तर होता था। सारे वीडियो भी यही के बने हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 10 मेमोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव, चार यूएसपी डाटा स्टोरेज, एक लैपटॉप और फोन जब्त किया है।

महिलाओं के अंतरवस्त्र मिले

यही नहीं, कोचिंग सेंटर से पुलिस ने महिलाओं के अंतरवस्त्र भी जब्त किए हैं। साथ ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। आरोपी के फोन में 400 से अधिक वीडियो मिले हैं। ये सारे वीडियो बीते एक दशक में उसने रेकॉर्ड किए हैं।

बदनामी के डर से चुप रहीं महिलाएं

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच के लिए हमने टीम गठित की थी। कोचिंग का नाम इंग्लिश विजन है, इसका संचालक संजय पोरवाल है। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई है कि वह महिलाओं को झांसे में लेकर उनका वीडियो बनाता था। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए की वसूली करता था। समाज और परिवार के डर से महिलाएं चुप रहती थीं। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।

महिलाओं के साथ पीता था शराब

वहीं, कोचिंग संचालक के हरकतों से परेशान महिलाएं डिप्रेश हो जाती थीं। इसके बाद उन्हें वह कोचिंग बुलाता था और शराब पीता था। साथ में महिलाएं भी उसके साथ शराब पीती थीं। इसके बाद आरोपी कोचिंग में उनके साथ संबंध बनाते हुए वीडियो रेकॉर्ड करता था। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर उसे रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार वह महिलाओं के घर पर भी जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था।

आरोपी है शादीशुदा

कोचिंग संचालक संजय पोरवाल शादीशुदा है। वह दो बच्चों का पिता भी है। कुछ दिन पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह अलग भी रहता था। हालांकि हाल के दिनों में उसका समझौता हो गया है। इसके बाद पत्नी के साथ ही रह रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry